Voice of news 24
21 Jul 2023 11:37AM
प्रौद्योगिकी को रोजगार का मुख्य कारक करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उन्नत तकनीक और प्रक्रियाओं के इस्तेमाल से कार्यबल को कौशलसंपन्न बनाया जाना वक्त की जरूरत है।.
मोदी ने जी20 समूह के देशों के श्रम और रोजगार मंत्रियों की इंदौर में आयोजित बैठक में वीडियो संदेश के जरिये कहा, ‘‘हमें उन्नत तकनीक और प्रक्रियाओं का इस्तेमाल करते हुए अपने कार्यबल को कौशलसंपन्न बनाए जाने की जरूरत है। सतत कौशल विकास ही भविष्य के कार्य बल का मूल मंत्र है।’’ .























