साक्षी मलिक ने कहा- सरकार ने पहलवानों की एकता को तोड़ने का काम किया है

Voice of news 24

21 Jul 2023 11:25AM

पहलवान साक्षी मलिक ने एशियन गेम्स में बिना ट्रायल के पहलवानों को सीधा भेजने को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “सरकार ने एशियन गेम्स में सीधे नाम भेजकर पहलवानों की एकता को तोड़ने का काम किया है. मैं न कभी बिना ट्रायल खेलने गई हूँ और न ही इसका समर्थन करती हूँ. सरकार की इस मंशा से विचलित हूँ. हमने ट्रायल्स की तारीख आगे बढ़वाने की बात कही थी लेकिन सरकार ने हमारी झोली में यह बदनामी डाल दी है.”

कुश्ती पहलवान अंतिम पंघाल ने भी विनेश फोगाट पर बिना प्रदर्शन के सीधा एशियन गेम्स में भेजे जाने का आरोप लगाया है.

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]