गुजरात 2024 में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की मेजबानी करेगा, वर्ल्डवाइड मीडिया के साथ किया करार

Voice of news 24

20 Jul 2023 17:32P

गुजरात सरकार 2024 में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के 69वें संस्करण की मेजबानी करेगी और उसके पर्यटन निगम ने राज्य में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने तथा इस पुरस्कार समारोह की मेजबानी करने के लिए ‘वर्ल्डवाइड मीडिया’ के साथ एक समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।.

अधिकारियों ने बताया कि गांधीनगर में बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और ‘टाइम्स ग्रुप’ के प्रबंध निदेशक विनीत जैन की मौजूदगी में ‘टूरिज्म कॉरपोरेशन ऑफ गुजरात लिमिटेड’ (टीसीजीएल) और मनोरंजन तथा लाइफ स्टाइल क्षेत्र की कंपनी डब्ल्यूडब्ल्यूएम के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.