मणिपुर की महिलाओं के यौन उत्पीड़न का वीडियो: अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा

Voice of news 24

20 Jul 2023 17:08PM

 

अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर आरोप लगाया, ”मणिपुर के हालात के लिए आरएसएस की नफ़रत की नीति और बीजेपी की वोट की राजनीति ज़िम्मेदार है. बहन-बेटियों के परिवार वाले अब तो भाजपा की ओर देखने से पहले एक बार ज़रूर सोचेंगे.”

मणिपुर में चार मई की एक घटना का वीडियो बुधवार रात से वायरल हुआ है.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ दो महिलाओं को बिना कपड़ों के दौड़ा रही है और यौन उत्पीड़न कर रही है.

इस मामले में पीएम मोदी ने भी गुरुवार को कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा और सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है और सुप्रीम कोर्ट 28 जुलाई को इस केस में सुनवाई करेगा.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.