Voice of news 24
20 Jul 2023 16:45PM
पुरंदरपुर
महाराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोखर भिंडा टोला जीतपुर में पारिवारिक कलह के कारण एक युवक की आत्महत्या का मामला उजागर हुआ है। जानकारी के अनुसार पारिवारिक कलह होने के कारण एक कमरे में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया मृतक की पहचान निवासी विनोद पुत्र परशुराम प्रजापति 30 वर्ष के रूप मे की गई है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव अपने हमराहीओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुड़ गए और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


















