मानसून सत्र की रणनीति तय करने के लिए ‘इंडिया’ के घटक दलों ने बैठक की

Voice of news 24

20 Jul 2023 12:47 PM

नयी दिल्ली

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ के घटक दलों के नेताओं ने बृहस्पतिवार से आरंभ हुए संसद के मानसून सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति तय करने के लिए बैठक की सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में आज सुबह हुई विपक्षी गठबंधन की बैठक में मणिपुर के विषय समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की गई।सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में आज सुबह हुई विपक्षी गठबंधन की बैठक में मणिपुर के विषय समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की गई।

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से आरंभ होकर 11 अगस्त तक चलेगा।

विपक्ष के 26 दलों ने अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कड़ी चुनौती देने के प्रयास के तहत मंगलवार को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ नाम से नए गठबंधन की घोषणा की।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.