योगेश्वर ने ट्रायल्स में बजरंग और विनेश को छूट देने के फैसले की आलोचना की

Voice of news 24

20 Jul 2023 12:29Pm

ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने बुधवार को आईओए के तदर्थ पैनल के बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स में छूट देने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि यह पक्षपातपूर्ण कदम खेल के सर्वश्रेष्ठ हित में नहीं है।.

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के तदर्थ पैनल के इस फैसले के बाद जूनियर पहलवान अंतिम पंघाल और सुजीत कलकल ने भी पैनल की आलोचना करते हुए अदालत में इस फैसले को चुनौती दी।.

योगेश्वर ने कहा, ‘‘पिछले छह-सात महीनों से कुश्ती में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा। हम फिर से पहलवानों को सड़कों पर आते हुए नहीं देख सकते क्योंकि कुश्ती पहले ही इतनी शर्मसार हो चुकी है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘कल, तदर्थ समिति ने एक पत्र जारी किया जिसमें कहा गया कि एशियाई खेलों के चयन ट्रायल सभी 18 भार वर्गों में 22 और 23 जुलाई को कराये जायेंगे। लेकिन पैनल ने कहा कि 53 किग्रा और 65 किग्रा वर्ग में चयन हो चुका है। हालांकि उसने नामों का खुलासा नहीं किया। इससे बड़ा भ्रम पैदा हो गया।

‘‘योगेश्वर ने कहा, ‘‘तदर्थ समिति ने यह खुलासा नहीं करके पूरे देश को भ्रमित कर दिया है कि उन्होंने किसे चुना है। पूरी कुश्ती बिरादरी भ्रमित है। आपने कहा था कि चयन महासंघ के नियमों के अनुसार किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है। ’’

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.