सिंधू कोरिया ओपन के पहले दौर में हारी, राजावत जीते

Voice of news 24

19 Jul 2023 17:15PM

येओसु (कोरिया)

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और वह यहां बुधवार को कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के पहले दौर में चीनी ताइपे की पेई यू-पो के खिलाफ तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।.

इस हफ्ते विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर खिसकने वाली सिंधू दुनिया की 22वें नंबर की खिलाड़ी पेई यू-पो के खिलाफ महिला एकल के पहले दौर के मुकाबले में 18-21 21-10 13-21 से हार गईं। यह मुकाबला 58 मिनट चला।.