शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में स्कूल की समस्याओं पर हुई चर्चा

Voice of news 24

18 Jul 2023 19:52PM

धानी

शासन के निर्देश के क्रम में धानी ब्लॉक के समस्त विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया कंपोजिट विद्यालय बेलसड़ में खण्ड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह की उपस्थिति में अभिभावक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रधानाध्यापक केशव मणि त्रिपाठी ने उपस्थिति सैकड़ों अभिभाविको से शत प्रतिशत नामांकन एवं बच्चों के ठहराव पर चर्चा की एवं विद्यालय व्यवस्था से परिचय कराया गया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने शासन की योजनाओं के बारे मे बताया।ए आर पी राजन मिश्र ने बच्चों की पढ़ाई एवं निपुण लक्ष्य पर चर्चा किया ।इस अवसर पर शिक्षक रंजीत कुमार, संजीव कुमार, सचिन कुमार, घनश्याम चौहान, प्रतिभा सिंह नागेंद्र नाथ एवं सैकड़ों अभिभाभक उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार सक्सेना ने किया

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.