
Voice of news 24
18 Jul 2023 18:52PM
आज मंगलवार को बेंगलुरु में 26 विपक्षी दलों की बैठक संपन्न हुई. इस कांग्रेस, सपा. जेडीयू, आरजेडी सहित 26 विपक्षी दलों ने नेताओं ने 2024 में बीजेपी को टक्कर देने के लिए योजना बनाई. साथ ही 26 दलों के गठबंधन को नया नाम दिया गया है. विपक्ष ने NDA गठबंधन के मुकाबले में INDIA एलायंस बनाने का निर्णय लिया है.
भारतीय इतिहास आज के दिन को देशभक्ति और सकारात्मक राजनीति के 'बेंगलुरु आंदोलन' के दिन के रूप में याद रखेगा। pic.twitter.com/M2TDLgxhDN
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 18, 2023
बैठक संपन्न होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बैठक को ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने कहा “भारतीय इतिहास आज के दिन को देशभक्ति और सकारात्मक राजनीति के ‘बेंगलुरु आंदोलन’ के दिन के रूप में याद रखेगा.”


