नाराज भाई ने बहन को चाकू से मारा, प्रमी के साथ शादी करना चाहती थी लड़की

Voice of news 24

17 Jul 2023 18:34PM

महराजगंज

महराजगंज के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के गौनरिया बाबू के पास की घटना भाई ने बहन को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। लड़की की चीख सुनकर लोग दौड़ पड़े और भाई को खून से रंगे हाथों पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार महराजगंज सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के गौनरिया बाबू के पास की हैं। आरोपी लड़के का नाम सूरज 19 और घायल लड़की का नाम रंजना 22 निवासी हरखपुरा थाना घुघली है। बताया जा रहा है कि लड़की का प्रेम संबधो को लेकर सूरज विरोध करता रहा और काफी नाराज था और इसी विवाद को लेकर उसने बहन पर हमला किया। आरोपी से पुछताछ जारी हैं, जिसके बाद मामला पूरी तरह साफ हो सकेगा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लडके को पकड़ लिया और लड़की को इलाज लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक देखकर प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस ने बताया, आरोपी सूरज को लोगों ने पीट दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूरज पब्लिक के सामने अपनी बहन के खून से सने हाथ लिए चिल्लाता रहा। मौके पर ब्लड पड़ा था। सूरज के पूरे कपड़ों में ब्लड लगा है। हमला करने के दौरान उसे भी चोट लगी है। सूरज को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।