चिराग पासवान ने की शाह से मुलाकात,एनडीए की बैठक से पहले हुई अहम मुलाकात

Voice of news 24

17 Jul 2023 17:52PM

नयी दिल्ली

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक से एक दिन पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक से एक दिन पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान 2024 के आम चुनावों के लिए बिहार में अपनी पार्टी की लोकसभा सीटों की हिस्सेदारी को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के साथ बातचीत कर रहे हैं। इस बैठक को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री और बिहार से भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय इससे पहले दो बार पासवान से मिल चुके हैं।