बेंगलुरु में विपक्ष की मीटिंग से पहले संजय राउत ने की ये भविष्यवाणी

Voice of news 24

17 Jul 2023 13:45PM

पटना में विपक्षी दलों की हुई बैठक के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि बेंगलुरु में 24 विपक्षी दल शामिल होंगे.

अब उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के नेता संजय राउत ने इस बैठक के बारे में भविष्यवाणी की है.

संजय राउत ने ट्वीट किया, ”पटना के बाद होने जा रही बेंगलुरु बैठक निर्णायक साबित होगी. शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे इस बैठक में शामिल होंगे.”

इस बैठक में शरद पवार के शामिल होने को लेकर असमंजस की स्थिति रविवार से बनी हुई थी.

संजय राउत ने कहा- शरद पवार 18 जुलाई को बैठक में शामिल हैं. मैं पूरे भरोसे के साथ कहता हूं- हम सब एक हैं.