Voice of news 24

15 Jul 2023 15:45PM
समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान ने शनिवार को पार्टी और विधायकी दोनों से इस्तीफ़ा दे दिया है.वह उत्तर प्रदेश के मऊ ज़िले के घोसी से विधायक थे.दारा सिंह चौहान बीते साल उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे. उन्हें खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल करवाया था.
दारा सिंह यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.

पिछले कुछ समय से मीडिया में आई कुछ रिपोर्टों में ये कयास लगाए जा रहे थे कि दारा सिंह चौहान एक बार फिर से बीजेपी में जा सकते हैं.
शनिवार को दारा सिंह चौहान ने विधानसभा स्पीकर से मिलकर अपना इस्तीफ़ा दिया और इसे स्वीकार कर लिया गया है.













