आसमान से बरसी आफत ! आकाशीय बिजली की चपेट में आने से माँ की मौत, बेटी गंभीर रुप से झुलसी

Voice of news 24

13 Jul 2023 19:39PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के पचमोहनी गांव निवासी मेहरुन्निशा 58 पत्नी स्व तसव्वर हुसैन सुबह करीब साढ़े छह बजे अपनी पुत्री फातमा 21 के साथ धान की रोपाई करने खेत गई थी। खेत मे बीज काटते समय अचानक आकाशीय बिजली गिरी और वह उसके चपेट मे आ गई जिससे मौके पर ही मौत हो गयी। उसकी पुत्री फामता झुलस गई। ग्रामीणों की सहायता से फातमा को बेलैहा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही हलका लेखपाल संदीप मिश्र और नायब तहसीलदार अमित सिंह थानाध्यक्ष शंशाक सिंह मौके पर पहुंच । पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नायब तहसीलदार अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गया है।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]