Voice of news 24
12 Jul 2023 20:15PM
बृजमनगंज
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नौसागर के बंगला चौरहा के पास अजय कुमार पुत्र मिठाइलाल के ज्वेलरी की दुकान पर बीती रात को चोरो द्वारा दस लाख से अधिक की कीमत के सोने चांदी के जेवरात समेट ले गए ।जानकारी के अनुसार नौसागर के बंगला चौराहा के रोड पे ही मकान के ही अन्दर ज्वेलरी की और खाद की दुकान है। चारो ने घर मे घुस कर मंगलवार बीती रात को चोरी को अंजाम दिया। सुबह मकान मालिक ने अन्दर से दुकान खुलने के लिए जव ऊपर से नीचे आऐ तो देखा की दुकान का समान बिखरा हुआ है। सीसीटीवी फुटेज देखा तो दुकान मालिक के होश उड़ गए सीसीटीवी मे चोर नजर आए ।
दुकान मालिक ने बृजमनगंज थाना पुलिस को घटना की सूचना दि कुछ देर बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची घटना की जांच मे जुट गयी, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे co फरेंदा अनुज कुमार सिह ने घटनास्थल का मुयाना किया और दिशा निर्देश दिया।
घटना की जानकारी देते सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए बताया कि फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। सीसीटीबी फुटेज निकाला जा रहा है।जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।













