Voice of news 24
11 Jul 2023 18:34Pm
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत मंगलवार को जारी नवीनतम आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में वापसी की।हरमनप्रीत ने 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 35 गेंद में नाबाद 54 रन की पारी खेली जिससे वह चार स्थान के फायदे से 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं।ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया मैकग्रा 784 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही हैं जबकि उनके बाद टीम की उनकी साथी बेथ मूनी (777) का नंबर आता है। स्मृति मंधाना (728), सोफी डिवाइन (683) और सूजी बेट्स (677) शीर्ष पांच में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में किफायती गेंदबाजी करने वाली दीप्ति शर्मा गेंदबाजों की सूची में 733 अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था लेकिन दीप्ति ने अपने स्पैल में सिर्फ 14 रन दिए थे।























