SHARED नेपाल के सोलुखुम्बू में लापता चॉपर के क्रैश होने की पुष्टि, पाँच शव भी मिले

Voice of news 24

11 Jul 2023 15:58PM

नेपाल में विदेशी यात्रियों को ले जा रहे निजी हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि हो गई है. पाँच लोगों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं.

ये चॉपर पूर्वी नेपाल की पहाड़ियों में सुबह 10 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद लापता हो गया था.इस हेलीकॉप्टर में पाँच मे मेक्सिकन नागरिक और एक नेपाली पायलट सवार थे. ये हेलीकॉप्टर मनांग एयर का था.

काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रवक्ता टेकनाथ सितुआला ने बताया कि ये हेलीकॉप्टर लुकला से सुबह 10 बजे काठमांडू के लिए उड़ा था. लेकिन 10 बजकर 13 मिनट पर ही इसका संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया था

नेपाल में मेक्सिको के पांच नागरिकों समेत छह लोगों को लेकर जा रहा एक निजी हेलीकॉप्टर मंगलवार को देश के पूर्वी पर्वतीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।.नेपाली मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, दुर्घटनास्थल से पांच शव बरामद किए गए हैं। यह हेलीकॉप्टर आज सुबह माउंट एवरेस्ट के समीप लापता हो गया था।.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.