खरगे और राहुल की महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक, पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर

Voice of news 24

11 Jul 2023 15:35PM

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ बैठक की जिसमें पार्टी को उसके इस पुराने गढ़ में फिर से मजबूत बनाने और ‘जनादेश पर भारतीय जनता पार्टी के हमलों’ का कड़ा राजनीतिक उत्तर देने पर जोर दिया गया।.

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में विभाजन की पृष्ठभूमि में पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले, पार्टी के राज्य प्रभारी एचके पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण एवं अशोक चव्हाण, वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक और कई अन्य नेता मौजूद थे।.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.