सिद्धार्थनगर मे आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा , धान की रोपाई कर रही महिलाओं पर गिरी बिजली एक की मौत छह महिला झुलसी

Voice of news 24

10 Jul 2023 18:31PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के झकहिया गांव मे खेत मे रोपाई कर रही महिलाओ पर सोमवार की शाम आकाशिय बिजली गिर गई । इसमें एक महिला की मौत हो गई जब की छह झुलस गई। घायलो को सीएचसी ले जाया गया। घटना की सूचना पर एसडीएम इटवा, तहसीलदार अस्पताल पहुंच गए थे जहां से फिर घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। महिला की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया

जानकारी के अनुसार झकहिया गांव की सात महिलाए सोमवार को शाम लगभग 3 बजे खेत मे धान की रोपाई कर रही थी । हलकी बारिश हो रही थी। और अचानक तेज गरज के साथ बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।धिका (45) पत्नी चंद्रिका की मौके पर ही मौत हो गयी, हेमा (35 ) पत्नी जगदीश, दुर्गावती (30) पुत्री सरजू, कानमती( 40) पत्नी सरजू सुनीत (40) पत्नी सुरेंद्र संगीता (40 )पत्नी राजाराम व शाशि (45) पत्नी विनोद झुलस गई।
एसडीएम ने कहा कि हर संभव मदद दी जाएगी , राधिका की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया है, परिजनो का रो रोकर बुरा हाल । घायल महिलाओं सभी खतरे से बाहर है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.