मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, शाम तक होगी भारी बरसात

Voice of news 24

10 Jul 2023 17:02PM

लखनऊ 

यूपी में भारी बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आज भी भारी बारिश के आसार जताए हैं।देश भर में जबरदस्त बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का सिलसिला अभी चलता रहेगा।मानसून टर्फ उत्तर की ओर आगे बढ़ रहा है।

इससे बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से तेज बरसात होती रहेगी। मौसम विभाग ने सोमवार की दोपहर अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के संत कबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, बलरामपुर, बहराइच, औरैया, मैनपुरी, कासगंज, बंदायूं समेत प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.