Voice of news 24
10 Jul 2023 16:29PM
बेहद प्रतिभाशाली शेफाली वर्मा शुरुआती मैच में खराब प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बल्ले से प्रभाव डालना चाहेंगी जिससे कि भारतीय टीम तीन मैचों की श्रृंखला को अपने नाम कर सके। .

भारत ने रविवार को शुरुआती मैच में सात विकेट से आसान जीत दर्ज की, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 38 रनों की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी के दौरान भी उतनी ही खतरनाक दिखीं।.
इस मैच में स्पिनरों ने भी प्रभावित किया। सीनियर ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा के नेतृत्व में दोनों नये खिलाड़ियों अनुषा बारेड्डी और मीनू मणि ने अच्छा प्रदर्शन किया।
इस मैच में शेफाली बिना खाता खोले मध्यम तेज गेंदबाज मारुफा अख्तर की गेंद पर बोल्ड हो गयी। उन्होंने इस दौरान तीन गेंद का सामना किया जहां उनके फुटवर्क में कमी दिखी।























