राप्ती नदी मे डुबे छात्र का 36 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

Voice of news 24

10 Jul 2023 15:44PM

सिद्धार्थनगर

बांसी कोतवाली क्षेत्र के राप्ती नदी मेंं डूबे पॉलीटेक्निक के छात्र का 36 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चला। पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से तलाश में जुट हुई है। लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। वहीं भाई और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है

।इटावा जनपद के आनंदनगर मोहल्ले निवासी पालीटेक्निक में डिप्लोमा का छात्र प्रिंस दूबे (21) पुत्र पंकज दूबे सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी नगर के पटेलनगर वार्ड में किराए पर कमरा लेकर रहता था। शनिवार की सुबह पांच बजे राप्ती नदी पुल पर टहलने गया था। वहां मौजूद एक लड़की ने बताया कि वह नये पुल से सेल्फी ले रहा था। इस दौरान उसका मोबाइल नदी में गिर गया, जिसे तलाशने के लिए पुल के नीचे नदी में गया और डूब गया।

इस संबंध में कोतवाल बांसी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि डूबने के बाद से ही गोताखोर तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है।