सिद्धार्थनगर: भवानीगंज के गोट्टटवा गांव मे सूरज हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर में पुलिस ने हत्या के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Voice of news 24

09 Jul 2023 17:59PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र के गोटूटवा में 5/6 जुलाई को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

शिवराम गौतम उर्फ सूरज की हत्या सूचना पर एसपी अमित कुमार आनंद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था।

वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष भवानीगंज को निर्देशित किया गया था। रविवार को भवानीगंज पुलिस टीम ने 4 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।एसपी ने बताया की आरोपीयों ने पूछताछ में बताया कि 5 जुलाई की शाम को राम मिलन से सूरज (मृतक) का रामविलास यादव के 3000 रुपये को लेकर झंडे नगर चौराहा जनपद बलरामपुर के पास विवाद हो गया था। इसी गुस्से में राम लखन, राम विलास, किशोर, मुकेश रात को ही सूरज के घर ग्राम बैसडीह ग,ये लेकिन वहा पर सूरज नही मिला था। उसकी मोटरसाइकिल उसके घर से लेकर चले आये। जिसके संबंध में यूपी 112 पर काल कर सूरज द्वारा लूट किये जाने, 10 हजार रुपये छिन लिये जाने व सूरज द्वारा जल्दबाजी में अपनी मोटर साइकिल छोड़ जाने की सूचना दिये थे।


5/6 जुलाई की रात सूरज मृतक जब बाइक मांगने आया तो आंनद यादव उर्फ नन्दे ने गुस्से मे घर मे खीच कर ले जाकर चोर चोर कह कर मारने पीटने लगा। वह छुड़ाकर गांव कके बाहर भागा जहां रामसेवक के घर के पोल के पास आरोपितों व गांव के अन्य लोगो ने लाठी ठंडे लात और हाथ से मारे पीटे । इससे सूरज की मौके पे मौत हो गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.