जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से आई बाढ़ में बहे दो सैनिक

Voice of news 24

09 Jul 2023 14:52PM

 

कश्मीर के पूंछ इलाक़े में गश्त के दौरान भारतीय सेना के दो सैनिक नदी में बह गए

नायब सुबेदार कुलदीप सिंह और लांस नायक तेलू राम एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग के दौरान अचानक आई बाढ़ में बह गए.भारतीय सेना ने दोनों जवानों के मारे जाने की पुष्टि की है.शनिवार को इन जवानों की तलाश में सेना ने अभियान भी चलाया था.

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की वजह से आम जनजीवन प्रभावित है.

राज्य में कई सड़कें बंद हैं और झेलम और चेनाब नदियां उफ़ान पर हैं.

ख़राब मौसम की वजह से अमरनाथ यात्रा निलंबित है और सैकड़ों पर्यटक फंसे हैं.

रविवार सुबह भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद है

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]