ओसीए ने एशियाई खेलों के लिए भारतीय कुश्ती टीम सौंपने की समयसीमा बढ़ाई

Voice of news 24

10 Jul 2023 10 :44PM

नयी दिल्ली

एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने एशियाई खेलों के लिए भारतीय कुश्ती टीम के खिलाड़ियों के नाम सौंपने की समयसीमा शनिवार को एक हफ्ते के लिए बढ़ाकर 22 जुलाई कर दी।भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने एशियाई खेलों के आयोजकों को पहलवानों के नाम भेजने के लिए समयसीमा पांच अगस्त तक बढ़ाने का अनुरोध किया था।.

ओसीए ने 23 सितंबर से हांगझोउ में शुरु होने वाले सभी प्रतिभागी देशों के लिए खिलाड़ियों की प्रविष्टियां भेजने के लिए 15 जुलाई की तारीख तय की थी।

आईओए की अध्यक्ष पीटी ऊषा, सीनियर उपाध्यक्ष अजय पटेल और संयुक्त सचिव कल्याण चौबे ने बैंकॉक में ओसीए की आमसभा में हिस्सा लिया था, जिसके बाद ओसीए ने ‘असाधारण परिस्थितियों’ के अंतर्गत एक हफ्ते की समयसीमा बढ़ाई।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]