सेल्फी लेते समय नदी में गिरा फोन, फोन को ढूंढने गया छात्र नदी में डूबा, तलाश जारी

Voice of news 24

08 Jul 2023 20:08PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली के राप्ती पुल से सेल्फी लेते समय पानी में गिरे मोबाइल को निकालते समय  छात्र प्रिंस दुबे नदी में लापता हो गया।  मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। डूबा हुआ युवक पॉलिटेक्निक का छात्र बताया जा रहा है।

घटना शनिवार सुबह पांच बजे की बताई जा रही।इटावा जनपद के आनंदनगर मोहल्ले निवासी डॉ. दशरथ चौधरी नेशनल पालीटेक्निक में डिप्लोमा का छात्र प्रिंस दूबे (21) पुत्र पंकज दूबे सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी नगर के पटेलनगर वार्ड में किराए पर कमरा लेकर रहता था।इटावा जनपद के आनंदनगर मोहल्ले निवासी डॉ. दशरथ चौधरी नेशनल पालीटेक्निक में डिप्लोमा का छात्र प्रिंस दूबे (21) पुत्र पंकज दूबे सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी नगर के पटेलनगर वार्ड में किराए पर कमरा लेकर रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह पांच बजे राप्ती नदी पुल पर टहलने गया था। वहां मौजूद एक लड़की ने बताया कि वह नए पुल से सेल्फी ले रहा था। इस दौरान उसकी मोबाइल नदी में गिर गया, जिसे तलाशने के लिए पुल के नीचे नदी में गया और डूब गया।

कोतवाल अनुज कुमार सिंह का कहना है कि सुबह जैसे सूचना मिली गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई जा रही है। एसडीआरएफ टीम भी पहुंच गई, जो मोटर बोट से खोजने में जुटी है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.