ग्रैंड शतरंज टूर: गुकेश ने आनंद को हराया

Voice of news 24

08 Jul 2023 15:13PM

 

युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने सुपरयूनाइटेड रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग के आठवें दौर में अपने आदर्श खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को हराया। यह प्रतियोगिता ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा है।

.

शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में 17 वर्षीय गुकेश ने 40 चाल में जीत दर्ज की। यह पहला अवसर है जबकि उन्होंने आनंद को हराया। असल में यह उनका पांच बार के विश्व चैंपियन के खिलाफ पहला मुकाबला था। इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों के समान 10 अंक हैं और वे संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।.