Voice of news 24
08 Jul 2023 12:45PM
धानी
धानी से मेहदावल की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के राप्ती नदी पुल के पास बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क के नजदीक राप्ती पुल है। दिन रात यहां लोगो का आना जाना लगा रहता है। रात के समय गड्ढा दिखाई नहीं देने से लोग हादसों का शिकार हो रहे है।

राहगीरों का कहना है कि गड्ढे से कई लोग चोटिल हो रहे है। पहली बरसात आई तो सड़क अंदर की और धर गई और यहां बड़ा गड्ढा बन गया।
रात के समय बढ़ जाती है अधिक परेशानी
राहगीरों का कहना है कि गड्ढा सड़क के बिल्कुल किनारे पर बना हुआ है। गड्ढे के कारण रात के समय वाहन चालकों की परेशानी आधिक बढ़ जाती है । कई बार वाहन चालक भड्ढे मे गिरकर हादसे का शिकार हो चुके है।























