Voice of news 24
07 Jul 2023 22:39PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के इटवा नगर पंचायत के शिव नगर मे 16 वर्षीय युवक की तालाब मे डूबने से हुई मौत, युवक रील्स बनाते वक्त तलाब मे पैर फिसलने से मौत होगयी । युवक का शव ग्रामीणों की मदत से तलाब से बाहर निकाला गया। युवक की मौत की खबर से परिवार मे कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि डिहवा निवासी युवक सादिक पुत्र जमाल अहमद अपने दो-तीन दोस्तों के साथ तालाब के निकट मोबाइल रील बना रहा था।पानी में जाने के दृश्य को दर्शाया जा रहा था। तभी युवक का पैर फिसला और वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। घटना देख दोस्त गांव पर आए और इसकी जानकारी लोगों को दी। इसके बाद घटना स्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। युवक के डूबने की खबर पाकर मौके पर एकत्रित भीड़ से कई लोग पानी में युवक को खोजने के कूदे। तालाब बड़ा होने और पानी भरा होने के कारण लोगों को बड़ी कोशिशें करनी पड़ीं
मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा और पोस्टमार्टम के प्रयास में थी, मगर मृतक युवक के घर वाले इसके लिए राजी नहीं हो रहे थे। खबर लिखे जाने तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी कि पीएम होगा कि नहीं।
मौत की खबर परिवार में पहुंची तो कोहराम मच गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा था एसएचओ इटवा विजय बहादुर सिंह ने कहा कि एक युवक की डूबने से मौत हुई। पुलिस मौके पर मौजूद है। पोस्टमार्टम के लिए परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है।























