बोलरो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल ,हालत नाज़ुक देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

Voice of news 24

07 Jul 2023 21:55PM

पिपरामौनी चौराहे

गोरखपुर -सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलेरो और बाइक में भिड़ंत हो गया जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।शुक्रवार को दिन में करीब दो बजे पिपरामौनी चौराहे के पास बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।  जिनको पुलिस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। जहां से गंभीर हालत देखते हुए तीनों को रेफर कर दिया गया।पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा निवासी अमित सिंह (34) अपने साथ सोनू यादव (16) व अफसर खान (19) को बाइक पर बैठा कर फरेंदा किसी काम के सिलसिले में आए हुए थे।

जहां से करीब दो बजे लौटते समय पिपरामौनी चौराहे से आगे पहुंचे थे कि सामने से आ रही बोलरो की चपेट में आ गए, जिसमें बाइक पर सवार तीनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गई। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी खड़ी कर वहां से फरार हो गया।

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.