Voice of news 24
07 Jul 2023 19:18PM
दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने महिला कुश्ती खिलाड़ियों के यौन शोषण के मामले में बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को समन जारी किया है.

कुश्ती खिलाड़ियों के यौन शोषण के मामले में पुलिस की चार्जशीट का अदालत ने संज्ञान ले लिया है और उसके बाद ये समन आदेश जारी किया गया है.मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 18 जुलाई को तय की गई है.इस घटनाक्रम पर बृज भूषण शरण सिंह ने कहा है कि वे 18 जुलाई को होने वाली सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित रहेंगे.























