Voice of mews 24
07 Jul 2023 19:07PM
धानी
महाराजगंज के धानी ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का वितरण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र नाथ त्रिपाठी ने आवास योजना के 112 लाभार्थियों को आवास योजना का चाबी वितरण किया गया।

खण्ड विकास अधिकारी के के शुक्ला ने बताया कि तीन ग्राम सभाओ से रामपुर सिकन्दरा जीतपुर और कानापार से 100 लाभार्थियो को आवास का चाभी वितरण किया गया है। इस दौरान एडीओ पंचायत नजीर अहमद मंडल अध्यक्ष गुलाब चौरसिया सचिव राकेश त्रिपाठी दिनेश पासवान शशिकान्त पाण्डेय विन्धयाचल अयोध्या आदि लोग उपस्थित रहे।























