भारत और अश्विन टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार, विलियमसन शीर्ष बल्लेबाज बने

Voice of news 24

05 Jul 2023 19:12PM

भारतीय टीम और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बुधवार को जारी नवीनतम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इंग्लैंड के जो रूट को पछाड़कर नंबर एक बल्लेबाज बन गए।.

पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल गंवाने वाली भारतीय टीम पहले स्थान पर बनी हुई है।अश्विन भी गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इस सीनियर ऑफ स्पिनर के 860 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस दो स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 826 अंक हैं।

भारत के ही रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर की सूची में 434 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं।शुभमन गिल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं जबकि कोहली (आठवें)और रोहित (10वें) भी शीर्ष 10 में शामिल हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.