संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Voice of news 24

05 Jul 2023 17:04 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया गांव के टोला नट्टाडीह में सोमवार रात संदिग्ध हाल में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शादी के एक माह बाद ही इस तरह की घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं। बांसी कोतवाली क्षेत्र के मदहना गांव निवासी सुमन की शादी बीती 28 मई को मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया गांव के टोला नट्टाडीह निवासी दुर्गेश निषाद के साथ हुई थी।दुर्गेश सोमवार को ही नेपाल स्थित ननिहाल गया था। वहीं रामजस खुद धान की नर्सरी की रखवाली करने के लिए रात में बाग में थे।  रात तकरीबन 10:30 बजे घर पहुंचे तो सुमन का कमरा बंद था। किसी तरह से अंदर देखा तो वह कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के सहारे फंदे से लटक रही थी। इसके बाद किसी तरह से दरवाजे की कुंडे को तोड़कर खोला और फिर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर रख दिया। सुबह पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पति दुर्गेश नेपाल से सुबह घर पहुंच गए हैं। शादी के एक माह के भीतर हुई इस मौत से गांव के लोग हैरत में हैं।

 प्रभारी थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बांकेलाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही रात में पहुंच गए थे। सुबह शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने के बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.