आदिवासी पर पेशाब करने का मामला: प्रशासन ने अभियुक्त के घर पर बुलडोजर चलाया

ध्य प्रदेश के सीधी से एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला नाम के व्यक्ति ने एक आदिवासी व्यक्ति के मुंह पर पेशाब की थी। इस कांड के बाद आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अब पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के अवैध कब्जे पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाया गया है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार सुबह ये कहा था, “गिरफ़्तारी हो गई है, वह थाने में है. कानूनी कार्रवाई हुई है. मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि अभियुक्त पर एनएसए लगेगा.”

क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति दूसरे आदिवासी व्यक्ति पर पेशाब करता हुआ दिख रहा है। जिसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला को कुबरी गांव के खैरहवा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 123, 294, 506 आइपीसी और एनएसए के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

 

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.