भारतीय क्रिकेट टीम में तेज़ गेंदबाज़ रहे प्रवीण कुमार और उनके बेटे मंगलवार रात मेरठ में कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे

Voice of news 24

05 Jul 2023 16:31PM

 

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार की कार का एक्सीडेंट हो गया। मंगलवार रात को प्रवीण अपने बेटे के साथ मेरठ जा रहे थे। तभी हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रवीण की कार बुरी तरह डैमेज हुई है। प्रवीण को कोहनी में चोट आई, वहीं उनके बेटे को भी हल्की चोटें आईं।36 साल के प्रवीण मंगलवार देर रात को अपने बेटे के साथ लैंड रोवर कार में सवार थे। वह पांडव नगर से मेरठ जा रहे थे, तभी हाईवे पर एक ट्रक तेज रफ्तार से आई और उन्हें टक्कर मार दी। दोनों को ज्यादा चोटें नहीं आईं, हॉस्पिटल में उन्हें ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीटीआई से बात करते हुए प्रवीण कुमार ने बताया है कि “बहुत बुरा हो सकता था. लेकिन भगवान की कृपा से हम ठीक हैं और आपसे बात कर रहे हैं. मैं अपने भतीजे को छोड़ने गया हुआ था कि तभी रात साढ़े नौ बजे एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी.”

“भगवान की कृपा से ये एक बड़ी गाड़ी थी, नहीं तो हमें काफ़ी चोटें लगी होतीं. मुझे पहले लगा कि सिर्फ बंपर टूटा होगा लेकिन कार को बहुत नुकसान पहुंचा है.”

36 वर्षीय प्रवीण कुमार ने भारत के लिए छह टेस्ट, 68 एकदिवसीय, और 10 टी20 मैच खेले हैं.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.