उपराष्ट्रपति धनखड़ और उनकी पत्नी ने कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

Voive of news 24

04 Jul 2023 17:37PM

गुवाहाटी

पराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ ने मंगलवार को यहां के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की।

आईआईटी गुवाहाटी के 25वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए असम के एक दिवसीय दौरे पर आए धनखड़ का लोकोप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने स्वागत किया।.

उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने गर्भगृह में पूजा के लिए जाने से पहले मंदिर के सौभाग्य कुंड (तालाब) में प्रार्थना की और मंदिर की परिक्रमा भी की।धनखड़ आईआईटी-गुवाहाटी के 25वें दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे और छात्रों के साथ बातचीत भी करेंगे। इस वर्ष कुल 1990 छात्र स्नातक की डिग्री हासिल करेंगे ।इससे पहले धनखड़ तीन मई को डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुए थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.