महराजगंज में चली तबादला एक्सप्रेस,श्रवण कुमार गुप्त बनाए गए नए BSA

Voice of news 24

30 Jun 2023 17:15PM

महराजगंज

महराजगंज को शासन ने नया बीएसए दे दिया है। पूर्व बीएसए आशीष सिंह के तबादले के बाद काफी दिनों से जिले में बीएसए पद रिक्त था। सरकार ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें लखनऊ में शिक्षा निदेशक कार्यालय में विधि अधिकारी शिविर के पद पर कार्यरत श्रवण कुमार गुप्ता को महराजगंज का बीएसए नियुक्त किया गया है।

बता दें कि शासन ने प्रदेश भर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों का तबादला किया है। श्रवण कुमार गुप्ता महराजगंज के नए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाए गए हैं।