मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज मे गरीबों के लिए बनाए गए 76 फ्लैटो की चाबियां सौपी

Voice of news 24

30 Jun 2023 13:58PM

प्रयागराज

योगी आदित्यनाथ प्रयागराज दौरे पर हैं। शुक्रवार को सीएम लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से छुड़वाई गई जमीन पर तैयार फ्लैट देखने पहुंचे। यहां PDA अफसरों के साथ फ्लैट के कंस्ट्रक्शन का निरीक्षण किया,सीएम योगी ने 768 करोड़ के 226 प्रोजेक्ट का लोकार्पण-शिलान्यास किया। उन्होंने फ्लैट की चाबियां 76 लाभार्थियों को सौंपी। इस दौरान उन्होंने 20 लाभार्थियों से संवाद किया।

इसके बाद योगी ने लीडर प्रेस मैदान के मंच से कहा,”हमारी सरकार गरीबों के साथ खड़ी है। पहले की सरकारें माफिया के साथ खड़ी होती थीं। पहले जमीनों पर सरकार से संरक्षित माफिया कब्जा करते थे। अब योगी सरकार में ऐसा नहीं हो सकता है।