जिम्बाब्वे विश्व कप क्वालीफिकेशन के एक कदम करीब पहुंचा

Voice of news 24

30 Jun 2023 13:11PM

 

सीन विलियम्स के लगातार दूसरे शतक से जिम्बाव्वे ने गुरुवार को यहां आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स चरण में ओमान पर 14 रन की जीत दर्ज की जिससे वह भारत में होने वाले 50 ओवर के महासमर के एक कदम करीब पहुंच गया।.

जिम्बाब्वे ने यहां अपने पहले मैच में ग्रुप ए के प्रदर्शन को जारी रखते हुए ओमान को पराजित किया जिसमें विलियम्स की शानदार फॉर्म जारी रही।.ग्रुप चरण में चारों मैच जीतने वाली मेजबान टीम जिम्बाब्वे के अब सुपर सिक्स चरण में छह अंक हो गये हैं जबकि चार अंक उसे ग्रुप चरण से मिले थे।

ओमान ने कश्यप प्रजापति (103 रन) के शतक से 333 रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए काफी जोर लगाया लेकिन टीम 50 ओवर में नौ विकेट पर 318 रन ही बना सकी।

जिम्बाब्वे ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद विलियम्स के 142 रन (103 गेंद) से सात विकेट पर 332 रन बनाये।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.