Voice of news 24
30 Jun 2023 12:40PM
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मॉस्को का ‘शानदार मित्र’ बताया और कहा कि मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का भारतीय अर्थव्यवस्था पर ‘वास्तव में प्रभावशाली असर’ पड़ा है।पुतिन ने रूस की ‘एजेंसी फॉर स्ट्रैटेजिक इनीशिएटिव्स’ (एएसआई) की ओर से मॉस्को में बृहस्पतिवार को आयोजित एक सम्मेलन में यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, “भारत में हमारे दोस्तों और हमारे शानदार मित्र, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई साल पहले ‘मेक इन इंडिया’ पहल शुरू की थी। इसने भारतीय अर्थव्यवस्था पर वास्तव में बेहद प्रभावशाली असर डाला है। जो चीज अच्छा काम कर रही है, उसका अनुकरण करने में कोई बुराई नहीं है, भले ही उसकी शुरुआत हमने नहीं, बल्कि हमारे दोस्तों ने की हो।यह रूस के खिलाफ निजी सैन्य समूह ‘वैग्नर’ के अल्पकालिक सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति पुतिन की पहली प्रमुख सार्वजनिक उपस्थिति थी।























