Voice of news 24

30 Jun 2023 12:33PM
जम्मू
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार सुबह वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को यहां भगवती नगर शिविर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस जत्थे में करीब 3,400 तीर्थयात्री शामिल हैं।

बहुस्तरीय सुरक्षा के बीच, तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कश्मीर के दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। यह गुफा मंदिर दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित है।
अमरनाथ के लिए 62 दिवसीय तीर्थयात्रा शनिवार को कश्मीर से शुरू होगी। इस यात्रा के लिए दो मार्ग हैं। पहला, अनंतनाग जिले का 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग, जबकि दूसरा गांदरबल जिले का बालटाल मार्ग, जो करीब 14 किलोमीटर छोटा, लेकिन बेहद दुर्गम है।













