पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश घायल, ग्राहक सेवा केंद्र में दिनदहाड़े की थी लूट की घटना कोदिया अंजाम था

मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार हुआ है।

 https://www.youtube.com/watch?v=VuZ6z__x54M

Voice of news 24

29 Jun 2023 20:20PM

महाराजगंज

निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़हवा चौराहा स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर असलहे के दम पर अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

भागने में आरोपियों की बाइक भी गिर गई।
भागने में आरोपियों की बाइक भी गिर गई।

इस मामले में पुलिस ने निचलौल थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया था। घटना के खुलासे के लिए हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में तीन टीमें गठित की गई थीं। सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से अभियुक्त मनीष यादव का नाम प्रकाश में आया था। प्रकाश में आए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु स्थानीय पुलिस, एसओजी व स्वाट टीमें लगाई गई थीं।

इसी बीच दिनांक 28/29 जून की रात्रि में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मनीष और उसके साथी अभियुक्त सफेद अपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर नेपाल के रास्ते सिसवा की तरफ जाने वाले हैं।सूचना पर पुलिस टीमें करमहिया जंगल के पास देर रात्रि से लगातार चेकिंग/कांबिंग कर रही थीं कि करमहिया जंगल के रास्ते प्रातः 4:00 बजे एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी।

पास आने पर उस पर तीन लोग सवार दिखाई दिए, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया गया। जवाब में पुलिस द्वारा भी फायर किया गया, भागने के चक्कर में उक्त मोटरसाइकिल गिर गई, जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया है और इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

घायल बदमाश की पहचान मनीष यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी मड़ार बिन्दवलिया, थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अदद देसी तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा व एक अदद खोखा कारतूस, लूट के ₹14000 नगद व घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट की बरामद हुई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.