Voice of news 24
29 Jun 2023 16:59PM
बृजमनगंज
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी गांव ग्राम सभा मे बुधवार रात को एक झोपड़ी मे अचानक आग लग गई। आग से झोपड़ी मे बंधे तीन मवेशियो की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार फरेंदा नौगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धानी गाव निवासी बुद्धिराम गौड़ का सडक किनारे मकान व एक चाय की दुकान है।बीती देर रात्रि दुकान से सटे झोपडी मे अचानक आग लग गई। आग कि लपटे इतनी तेज थी कि कोई व्यक्ति झोपड़ी मे बंधे पशुओ को खोलने का साहस नहीं जुटा सका । ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया परंतु जब तक आग बुझी तब तक झोपड़ी मे बंधे दो गाय एक बछड़ा झुलसने से मौत हो गई। देर रात गश्ती से वापस आ रहे धानी चौकी के दो सिपाहियों ने झोपड़ी से धुआं निकलते देख परिजनो को जगाया मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों संग आग को किसी तरह बुझाया । उस घटना मे झोपड़ी में बंधी दो गाय और एक बछड़े की जल कर मौत हो गई।























