ईद प्रेम और भाईचारे का त्योहार: मनोज सिन्हा

Voice of news 24

27 Jun 2023 15:38PM

 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि ईद प्रेम और भाईचारे का त्योहार है, जो शांति और सौहार्द का पैगाम लेकर आता है।उन्होंने डल झील के निकट हजरतबल दरगाह पर ईद-उल-अजहा के इंतजाम की समीक्षा के बाद पत्रकारों से यह बात कही।

सिन्हा ने कहा, “यह प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। जम्मू-कश्मीर में त्योहार के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। मैंने प्रशासन के साथ बैठक की है, जिसमें वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष भी मौजूद रहीं। हमने त्योहार के लिए साफ-सफाई, जल और बिजली आपूर्ति पर चर्चा की। मेरे विचार में यह एक ऐसा त्योहार है, जो शांति और सौहार्द का पैगाम लेकर आता है।”

सिन्हा के साथ मौजूद जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दरख्शां अंद्राबी ने कहा कि ईद के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.