जम्मू-कश्मीर : कुलगाम जिले में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Voice of news 24

27 Jun 2023 13:44PM

श्रीनगर

जम्मू -कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के हुवरा इलाके में इस अभियान के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक कर्मी भी घायल हो गया।.

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘एक आतंकवादी मारा गया। उसकी शिनाख्त की जा रही है और वह किस संगठन से जुड़ा था इसका भी पता लगाया जा रहा है। उसके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित कई अन्य सामग्री बरामद की गई है। तलाश अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी जल्द दी जाएगी।’’

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.