छह वर्षीय नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप मे फंसा मकान मालिक का बेटा

Voice of news 24

27 Jun 2023 11:41 PM

महराजगंज

महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान मे रह रही युवती की छह वर्षीय मासूम बेटी के साथ मकान मालिक के बेटे द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बेटी की बहुत जोर से चीखने चिल्लाने की आवाज को सुनकर उसकी मां कमरे मे पहुंची तो देखा कि मकान मालिक का बेटा उसकी मासूम बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था।

बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को देखकर मां आवाक रह गई। और शोर मचायी इसी दौरान आस पास के लोग इकट्ठा हो गये। भीड़ का फायदा उठाकर मकान मालिक का बेटा मौके से फरार हो गया।मौके पर पहुंचे बालिका के नाना ने एसओ को फोन पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानेदार स्वतंत्र कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के प्रयास की घटना के बाबत पूछताछ की। थोड़ी देर मेंं सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने घटनास्थल पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और थानाध्यक्ष को आरोपी की जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।25 जून की रात में करीब आठ बजे छह वर्षीय बेटी को नहलाकर उसकी मां कमरे में बैठाकर दूसरे कमरे में बिस्तर लगाने चली गई। इसी दौरान मकान मालिक के बेटे ने लड़की को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

पनियरा के थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि घटना संज्ञान में है। घटनास्थल की जांच-पड़ताल की गई है। पीड़िता की मां ने तहरीर दी है। जांच-पड़ताल के बाद केस दर्ज किया जाएगा

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.