जीमन के बंटवारे के विवाद मे पिता ने बेटो पर किया चाकू से हमला

Voice of news 24

25 Jun 2023 14:12PM

कोल्हुई

महराजगंज के कोल्हुई क्षैत क मैनहवा टोला महमूदपुर मे बंटवारे के विवाद मे एक पिता ने अपने दो बेटों पर चाकू से हमला कर दिया।
गांव निवासी बेचन का खपरैल का मकान गांव मे है। उसी भूमि को लेकर दोनो बेटे बुधिराम व रामनाथ बंटवारे की बात कर रहे थे। शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि बेचन ने सब्जी काटने वाले चाकू से दोनो बेटों पर हमला कर दिया । एक बेटे के पेट तथा दूसरे के हाथ मे चोट लगी। इसके बाद बेटो ने भी पिता की जमकर पिटाई कर दि

ग्रामीणों ने बीच बचाव कर शांत किया । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनो बेटों को बृजमनगंज सीएचसी व पिता को लक्ष्मीपुर सीएचसी ले गई। एसओ महेंद्र यादव ने बताया कि रामनाथ की पत्नी सीमा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।