बुलंदशहर (अनूपशहर)
बुलंदशहर जनपद के तहसील अनूपशहर में बुधवार की सुबह हुई सीजन की पहली तेज बारिश ने नगर पालिका प्रशासन के सफाई व्यवस्था के दावों की हवा निकाल दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के तहसील अनूपशहर में बुधवार की सुबह हुई सीजन की पहली तेज बारिश ने नगर पालिका प्रशासन के सफाई व्यवस्था के दावों की हवा निकाल दी है। मानसून की पहली ही फुहार ने पूरे नगर को जलमग्न कर दिया, जिससे स्थानीय पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही उजागर हुई है। सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के चलते नगर के कई गली-मोहल्लों, मकानों और व्यावसायिक दुकानों में भारी जलभराव हो गया, जिससे स्थानीय जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आहार मोहल्ले में सबसे बदतर हालात, दुकानों में भरा पानी
सबसे ज्यादा जलभराव की स्थिति अनूपशहर के आहार मोहल्ले में देखने को मिली। यहाँ सुबह की तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा हो गया और देखते ही देखते बाढ़ जैसा नजारा बन गया। पानी लोगों के घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घुस गया। मोहल्ले में स्थित आटा चक्की और कपड़े की दुकानों के अंदर तक पानी भर जाने के कारण दुकानदारों का काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रभावित व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में इस अव्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
नालों की सफाई न होना बना मुसीबत, जनता में आक्रोश
स्थानीय नागरिकों का सीधा आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा समय रहते नाले और नालियों की उचित सफाई नहीं कराई गई। हर साल कागजों पर होने वाली सफाई की जमीनी हकीकत आज सबके सामने आ गई है। नालियां चोक होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो सकी और वह बैक मारकर रिहायशी इलाकों में फैल गया।
जलभराव के कारण हुए भारी नुकसान और प्रशासनिक उदासीनता को लेकर नगर की जनता में पालिका प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और उच्चाधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त कराने और लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
जनपद बुलंदशहर की तहसील अनूपशहर में बुधवार की सुबह हुई सीजन की पहली तेज बारिश ने नगर पालिका प्रशासन के सफाई व्यवस्था के दावों की हवा निकाल दी है। मानसून की पहली ही फुहार ने पूरे नगर को जलमग्न कर दिया, जिससे पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही उजागर हुई है@CMOfficeUP @dmbulandshahr pic.twitter.com/sUyyESIF2y
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 1, 2026












